ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
भिलाई

भिलाई में दो समोसा विक्रेताओं पर हमले की दो घटनाएं: एक पर उबलता तेल फेंका, दूसरे को सिपाही ने पीटा

भिलाई। शहर में दो समोसा विक्रेताओं पर हुई हिंसक घटनाओं ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना कैंप क्षेत्र के बैकुंठधाम मंदिर के पास हुई, जहां नशे में धुत एक युवक ने समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेल दिया। दूसरी घटना में दुर्ग पुलिस के एक सिपाही ने ठेले वाले से नशे की हालत में मारपीट की।

पहली घटना: समोसे के पैसे मांगने पर उबलता तेल फेंका

प्रकाश प्रजापति (20) अपने बड़े भाई दीपक प्रजापति के साथ पिछले छह महीने से समोसे का ठेला लगा रहे हैं। 22 अप्रैल की रात, नशे में धुत युवक इमरान खान उर्फ बल्ले समोसे लेने पहुंचा। जब प्रकाश ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने और फिर समोसे के 20 रुपये देने को कहा, तो इमरान भड़क गया।

गाली-गलौज के बाद, उसने ठेले पर गैस पर चढ़ी कढ़ाही का खौलता तेल उठाया और प्रकाश के ऊपर उड़ेल दिया। इस हमले में प्रकाश का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। दीपक ने भाई को बचाने की कोशिश की, जिससे उसके दोनों हाथ जल गए।

घायल दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दीपक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि प्रकाश का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना: नशे में सिपाही की दबंगई

एक अन्य घटना में, दुर्ग पुलिस का एक सिपाही नशे की हालत में समोसा ठेले पर पहुंचा। जब ठेले संचालक ने उससे पैसे मांगे, तो सिपाही ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना भी स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी का कारण बनी हुई है।

छावनी थाना पुलिस ने आरोपी इमरान खान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस सिपाही द्वारा की गई मारपीट की घटना पर भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button