ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईव्हीएम मशीन तैयार

दुर्ग | नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत “जाबो कार्यक्रम” के तहत “जागो वोटर” अभियान के माध्यम से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास जारी है।

इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं ने रंगों से और फूलों से रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।

रंगोली के जरिए उन्होंने प्रभावशाली तरीके से लोगों तक मतदान के प्रति प्रेरणा का संचार किया। इसके अलावा महिलाओं ने पारंपरिक रीति से कलश स्थापित कर जिले में निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया की कामना की।

कलश स्थापना भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। महिलाओं का यह उत्साहपूर्ण प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही मतदान के महत्व को भी उजागर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button