ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
रायपुर

CM साय का कांकेर दौरा आज, स्वास्थ्य विभाग की मंत्रालय में करेंगे समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कराठी और संबलपुर में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में शामिल होंगे। दौरे के पश्चात वे नवा रायपुर लौटकर स्वास्थ्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:

  • सुबह 11:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए होंगे रवाना।
  • कराठी, संबलपुर में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव” में होंगे शामिल।
  • दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • लगभग 2:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री महानदी भवन (मंत्रालय) में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो 3:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास लौट आएंगे।

इस दौरे को मुख्यमंत्री के जनसंपर्क और शासन की नीतियों की जमीनी समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में विशेष तैयारी की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button