ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बालोद

तहसीलदार पति से मिलने को तरस रही पत्नी, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बालोद | जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला रेणु गुप्ता ने अपने पति से मिलने और ससुराल में प्रवेश की अनुमति के लिए पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं और घर में घुसने नहीं दे रहे हैं।

महिला की पीड़ा:

रेणु गुप्ता का कहना है कि वह पहले से ही ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते मायके में रह रही थीं। जब उन्होंने दोबारा ससुराल (बालोद) में रहने की कोशिश की, तो सास-ससुर ने दरवाजे से ही रोक दिया। इसके बाद से वह घर के बाहर बैठी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिली है।

 दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप:

सूत्रों के अनुसार, शादी के महज 50 दिन बाद से ही महिला को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कई बार ससुराल लौटने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें घर से बाहर कर दिया गया।

पति और परिवार का प्रशासनिक रसूख:

पीड़िता का पति राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में तहसीलदार पद पर पदस्थ है, जबकि ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मत्स्य अधिकारी हैं। ऐसे में मामला और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि पीड़िता अब अधिकारियों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

 प्रशासन से उम्मीद:

पीड़िता ने पुलिस और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पीड़िता को उसका वैवाहिक अधिकार और न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button