ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़

दुर्ग | दुर्ग जिला में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देशानुसार दिनांक 14.06.2025 को सूर्या मॉल स्थित स्पों सेंटरों में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार कराये जाने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई|

उक्त सूचना पर टीम बनाकर व प्वॉइंटर भेजकर रेड कार्यवाही करते हुए सूर्या मॉल स्थित कुल 8 स्पॉ सेंटरों में दबिश दी जाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी मौके पर ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका  अहिल्या सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन एवं सेंस स्पों सेंटर की संचालिका पूजा सुधु उम्र 32 साल पावर हाउस छावनी के स्पा सेन्टर को चेक किया गया|

आपत्तिजनक वस्तु एवं पाँच नग रजिस्टर एवं 2,000 रूपये तथा स्या सेंटर के रूम में ग्राहक 1. योगेश कुमार देवागन उम्र 39 साल साकिन नवागावं जिला धमतरी (छ.ग.) 2. संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 साल फिगेशवर जिला गरियाबंद 3. कमलेश देवांगन उम्र 35 साल राजिम जिला गरियाबंद मिले जिनके पास भी आपत्तिजनक वस्तु एवं विभिन्न कम्पनी के तीन नग मोबाईल को जप्त किया गया है|

तथा आरोपियों  अहिल्या सागरवंशी,  पुजा सुधु योगेश कुमार देवांगन, संतोष देवांगन, कमलेश देवागन के विरुद्ध अनैतिक देह व्यपार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 साथ ही एलोरा स्पों में आपत्ति जनक वस्तु प्राप्त होने पर संचालिका के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है|

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के द्वारा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण , संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा ।

आरोपीगण –

  1. योगेश कुमार देवागन उम्र 39 साल नवागावं जिला धमतरी (छ.ग.)
  1. संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 साल फिमेशवर जिला गरियाबंद
  1. कमलेश देवांगन उम्र 35 साल राजिम जिला गरियाबंद
  1. अहिल्या सागरवंशी, 36 साल सिकोला भाठा दुर्ग
  1. पूजा सुधु, 32 साल सा छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button