ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव को जन्मदिन पर एसपी विजय अग्रवाल और डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके निवास पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी और ग्रामीण डीएसपी अभिषेक झा ने विधायक यादव से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अधिकारियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। विधायक यादव ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और उनके स्नेह व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन को लेकर इस वर्ष दुर्ग में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें महाकाल रुद्राभिषेक, भजन संध्या, और विशाल जनसमूह की भागीदारी शामिल है। पूरे शहर में जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल है और जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों व आम नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button