ब्रेकिंग
दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव...
रायपुर

दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला, पड़ोसी के घर मिली विवाहिता की लाश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें एक विवाहिता की लाश पड़ोसी के घर मिली है।

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या से पहले उसका दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर ग्राम की निवासी 34-35 वर्षीय धनेश्वरी यादव की रक्तरंजित लाश पड़ोसी के घर के पलंग पर बंधी हुई मिली।

मृतका के दोनों हाथ पलंग से बंधे हुए थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने पड़ोसी युवक 26 वर्षीय उत्तम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या किसी भारी चीज से मारकर की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म किया गया हो।

मृतका के पति, जयकुमार यादव, जो एक फैक्ट्री कर्मी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह नागपुर गए हुए थे और पत्नी से फोन पर बात की थी।

शाम को उनके बड़े बेटे ने घर में मां का न होना और छोटे भाई के रोने की सूचना दी। जब रिश्तेदारों को भेजकर जांच करवाई तो पता चला कि उनकी पत्नी का शव पड़ोसी के घर में पड़ा था।

जयकुमार यादव के मुताबिक, तीन साल पहले संदेही उत्तम साहू उनकी पत्नी को परेशान करता था। लेकिन डांट-फटकार के बाद उसने माफी मांग ली थी। जानकारी के मुताबिक, मृतका के दो बच्चे हैं।

पड़ोसी हरखराम साहू का मकान है, और जिस कमरे में लाश मिली, वह हरखराम का बेटा उत्तम साहू इस्तेमाल करता है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और मामले में न्याय की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button