ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
जांजगीर चंपा

CG: करंट की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, घर की छत में मिला शव

जांजगीर चांपा: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग छात्र हिमेश पटेल की मौत हो गई।

मृतक छात्र का शव पड़ोसी के घर की छत पर मिला है, और प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि हिमेश की मौत 11 केवी करंट की चपेट में आने से हुई है। उसके शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए हैं।

हिमेश पटेल, जो जय भारत स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था, बलौदा में किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई करता था। वह बोकरेल गांव का निवासी था।

परिजनों ने बताया कि जब हिमेश से संपर्क करने के लिए फोन किया गया, तो उनका नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद, परिजनों ने उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी प्राप्त करने को कहा।

एक दोस्त जब किराए के मकान पर पहुंचा, तो घर का दरवाजा बंद था। इस पर, हिमेश के दोस्त ने आस-पास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इस घटना के बाद, जब शव छत पर पाया गया, तो यह सामने आया कि हिमेश की मौत करंट की चपेट में आने से हुई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button