ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

नगरीय निकियों चुनाव में तंत्र-मंत्र का सहारा: प्रत्याशी के घर के बाहर मिले रहस्यमयी सामान

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी शीतल शुक्ला के घर के बाहर किसी ने तंत्र-मंत्र करने के लिए संदिग्ध सामग्री रख दी।

सुबह जब शीतल शुक्ला उठे, तो उनके घर के दरवाजे के पास 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना और अन्य तंत्र-मंत्र की सामग्री पड़ी हुई थी।

प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने इसे विरोधियों की चाल बताया और कहा कि इस तरह की मानसिक प्रताड़ना और मनोबल गिराने की कोशिशों से वह नर्वस नहीं होंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनावी प्रक्रिया में इस प्रकार के तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका का कोई असर नहीं होने वाला।

शीतल शुक्ला ने अपने मनोबल को और मजबूत करते हुए कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष रितेश फरमानिया के साथ पूरी तरह से अपनी जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस घटना ने पेंड्रा में चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है, और इसने तंत्र-मंत्र के सहारे चुनावी रणनीति के विवाद को भी तूल दे दिया है।

इस प्रकार की घटनाएं न केवल चुनावी प्रक्रिया को विवादित करती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि कुछ लोग अपनी जीत के लिए हर संभव रास्ता अपनाने को तैयार होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button