ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को हथियार दिखाकर लूट, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। रिसाली के प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स में बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने घटना के महज एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना नेवई में वी. कुमार (59) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई को वह प्लांट ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने उन्हें फोन कर बताया कि फ्लैट क्रमांक-109 में उनके सास-ससुर के घर एक अज्ञात युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर घुस गया। आरोपी ने बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमकाया और सोने-चांदी तथा नगदी की मांग की। इस दौरान वह सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 436/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने विभान्शु महोबिया (21 वर्ष) निवासी मंडला (मध्यप्रदेश), वर्तमान निवासी हॉस्पिटल सेक्टर, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी को 6 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लूट की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति को भयभीत कर संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था।

इस कार्रवाई में थाना नेवई की क्राइम टीम, थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल और आरक्षक रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button