ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

-देवांगन समाज मेहनत कस समाज है, छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है: ललित चंद्राकर

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा ,टैंक, स्टेशन, मरोदा ,मौहारी ,भांठा, नेवई, रिसाली भांटा, नेवई भांठा में देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

और समाज एवं क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।साथ ही समाज के उत्कृष्ट बच्चों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता हैं छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है।

इससे पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार समय तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ़ करने के साथ साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गईं थीं। विष्णुदेव सरकार द्वारा निचले स्तर तक योजनाओं के पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। साथ ही समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है समाज के बिना मनुष्य के जीवन का महत्व नहीं है समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है तभी समाज आगे की ओर अग्रेषित हो पाएंगा और समाज में एकता व भाईचारा बना रहेगा।

इस अवसर पर रिसाली नगर निगम महापौर  शशि सिन्हा , रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पुरैना – मरोदा मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल अध्यक्ष देवांगन समाज मनोहर देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवांगन क्षेत्र के पार्षद सरिता देवांगन, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू लखन देवांगन मोतीराम देवंगन कुलेश्वर देवांगन, रुपलाल देवांगन, राजेश, तेजा बाई,कुसुम,एवं समस्त देवांगन समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button