ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता 17 दिसंबर 2024 को भाग लेने हेतु करें आवेदन 16 दिसंबर 2024 तक

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के अनुसुचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोक कला यथा लोकगीत/लोक गायन/लोक नृत्य जैसे- पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी तथा अनुसुचित जाति वर्ग के लोगों के पारंपरिक लोक वाद्य आदि में कलाकारों की|

प्रतिभा की पहचान करने एवं उन्हे पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु 17 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 03 दुर्ग में जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। जिसकी प्रविष्टियां 16 दिसंबर 2024 शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते है।

आदिवासी विकास विभाग दुर्ग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रविष्टियां प्रस्तुत करने हेतु इच्छुक दलों को अपेक्षाओं की पूर्ति करना अनिवार्य होगा। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति लोक कला दल का पूर्ण विवरण, अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए यदि कार्य किए है |

तो इसका विवरण, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किए है तो उसकी जानकारी, प्रविष्टिकर्ता के उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई लेख प्रकाशित हुआ है तो उसका विवरण, सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके कार्य के संबंध में कोई ख्यात व्यक्ति अथवा पत्र पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई तो उसकी प्रति, अन्य जानकारी जो प्रविष्टिकर्ता देना चाहे संलग्न करना होगा।

प्रविष्टिकर्ता दल को जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए आने जाने एवं अन्य व्यय स्वयं वहन करना होगा। जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ एक दल को राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए आने जाने तथा ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी।

प्राप्त प्रविष्टियों में से राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल करने के लिए कलेक्टर  चौधरी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रविष्टियों का परीक्षण कर अथवा जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराकर एक प्रविष्टि का चयन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button