ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंधन बैंक में खोले गए 27 म्यूल अकाउंट्स से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : थाना सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बंधन बैंक, नेहरू नगर शाखा में खोले गए 27 म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से किए गए 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया है।

यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। पोर्टल से पता चला कि इन खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को खर्च करने, छिपाने और आगे ट्रांसफर करने में किया जा रहा था। मामला गंभीर पाए जाने पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1322/2025 धारा 317(2), 318(4), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कई खाता धारकों ने पैसों के लालच में अपने खाते साइबर ठगों को उपयोग हेतु उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं—

  1. रनजीत महानंद, निवासी रावणभांठा, सुपेला
  2. परमीला बाई जंघेल, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार
  3. आकाश राव, निवासी सेक्टर-2, भिलाई भट्ठी
  4. विपिन कुमार सिरसाम, निवासी रिसाली सेक्टर-31, नेवई
  5. मानवी बेरी, निवासी सेक्टर-4, भिलाई
  6. आशीष गुप्ता, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, खम्हरिया
  7. पिंकी कुर्रे, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग
  8. एक अन्य आरोपी

बाकी खाता धारकों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

  • किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, ATM, पासबुक या मोबाइल नंबर न दें।
  • थोड़े पैसों के लालच में सायबर फ्रॉड से जुड़ी रकम का लेन-देन न करें
  • ऐसा करने पर आप भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने में नागरिकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button