ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई, शराबी ट्रक चालक और मॉडिफाइड कार जब्त

दुर्ग। “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने 19 और 20 अगस्त को तीन बड़ी कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग पिपरछेड़ी और सुपेला क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन करने वाले वाहन और चालकों को गिरफ्तार किया तथा वाहन जब्त किए।

पहली कार्रवाई में, 19 अगस्त को दोपहर 01:00 बजे वाहन क्रमांक CG-07-CT-8938 को भिलाई से राजनांदगांव की ओर जाते हुए रोका गया। जांच में यह पाया गया कि वाहन पहले झारग्राम RTO की कस्टडी में था और उस पर ₹30,500 का चालान लंबित था। चालक सोहन निर्मलकर और वाहन स्वामी श्यामसुंदर शाह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई और वाहन अंजोरा चौकी सुपुर्द किया गया।

इसके अगले दिन, 20 अगस्त को सुपेला के कोसानाला हाईवे रोड पर ट्रक क्रमांक CG-15-CV-4511 को रैश ड्राइविंग करते हुए देखा गया। ब्रीथ एनालाइज़र टेस्ट में चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 182(2), 39/192, 185 के तहत मामला दर्ज किया और ट्रक जब्त किया।

साथ ही, 19 अगस्त की शाम नेहरू नगर यातायात कार्यालय में एक अत्यधिक मॉडिफाइड Honda City कार को जब्त किया गया। कार की छत हटाकर आगे Audi लोगो लगाया गया था। वाहन स्वामी को तलब कर मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4), 66/192A(1) के तहत ₹20,000 का चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जब्त या चालान लंबित वाहनों का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने वाहन अवैध रूप से मॉडिफाई न करें। इन नियमों का उल्लंघन न केवल सड़क सुरक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त दंड का कारण बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button