ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

राजस्थान की गंगानगर से मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

गंगानगर। राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्वित किया है। अब वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसमें 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी।

मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने से पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। खिताब जीतने के बाद मनिका ने बताया कि उनका यह सफर गंगानगर से शुरू हुआ और दिल्ली में कॉन्टेस्ट की तैयारी के दौरान उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा।

मनिका ने अपनी जीत के बाद कहा, “यह एहसास अद्भुत है। मैं अपने टीचर्स, मार्गदर्शकों, माता-पिता, दोस्तों और परिवार का हर चीज़ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अब मेरा लक्ष्य भारत का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करना और मिस यूनिवर्स का ताज अपने घर लाना है।”

इस मौके पर अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने भी मनिका को उनके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

मनिका विश्वकर्मा की जीत ने न केवल गंगानगर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश में उनकी उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button