ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

घर जाने की सलाह देना युवक को पड़ा भारी, नशेड़ी ने फोड़ दिया सर

भिलाई । नशेड़ी ने आहता कर्मचारी के सिर पर टाइल्स मार दी। आरोपी नशे में धुत होकर आहता में गिर पड़ा था। इस पर कर्मचारी ने उसे उठाकर घर जाने की सलाह दे दी। इस पर तैश में आकर आरोपी ने कर्मचारी पर हलमा कर दिया।
नेवई पुलिस ने बताया कि शुभम शर्मा (28वर्ष) निवासी टंकी मरोदा शराब दुकान के पास आहता में काम करता है।

उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 सितंबर की शाम 6 बजे नारायण प्रसाद बघेल आहता दुकान के सामने शराब के नशे में सोया था। उसके मुंह से झाग आ रहा था। शुभम ने उसे उठाया और पानी पिलाने के बाद सलाह दी कि नशा ज्यादा हो गया है। वह अपने घर चले जाए। इतना सुनते ही नारायण प्रसाद बघेल उसे गाली देने लगा।

शुभम ने जब मना किया तो जान से मार दूंगा कहते हुए नारायण ने पार्किंग टाइल्स उठा शुभम के सिर पर मार दिया। लहुलुहान शुभम को कंपनी एवं शराब दुकान के गार्ड ने बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 115, 296 तथा 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button