ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत जयंती: पीएम मोदी आज नवा रायपुर में करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण

रायपुर |  छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी  परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री  मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में सुबह से अलग-अलग कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। दोपहर करीब 2:30 बजे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा बनूंगा, जहां सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का सुअवसर मिलेगा। नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के अपने इस दौरे में जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति पाने वाले करीब ढाई हजार बच्चों से भी मिलूंगा। वहीं, ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन के साथ ही वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण भी करूंगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि रजत जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आगमन हम सभी के लिए प्रेरणा और नव ऊर्जा का क्षण बनेगा। यह अवसर न केवल छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव है, बल्कि ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के संकल्प को नई गति देने वाला क्षण भी है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री जी के स्वागत को तैयार है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। यह दौरा छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था के नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन में प्रभु राम का ननिहाल — छत्तीसगढ़ — आज नवाचार, सुशासन और समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा न केवल राज्य की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा, बल्कि यह जनमानस में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सहभागी विकास की भावना को भी नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button