ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति को लेकर लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने आज निगम कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में महापौर अलका बाघमार के निर्देशानुसार निगम के सभी ज़ोन इंजीनियर, उपयंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी चन्द्राकर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण व विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में बरसात के मौसम के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रभारी ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों की पहले से पहचान कर आवश्यक नाली निर्माण, मरम्मत एवं सफाई के कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमियों के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी ज़रूरी है।

साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों की कच्ची सड़कों पर डस्ट (मिट्टी) डलवाने के कार्य को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि शहर में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करें और नियमित रूप से निगरानी रखें।

अंत में प्रभारी चन्द्राकर ने कहा कि समयबद्धता और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें, ताकि शहर के नागरिकों को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन,संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू,अर्पणा मिश्रा,पंकज साहू,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button