ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

पीएम आवास योजना के हितग्राही अंशदान की राशि जमा कर अपना स्वयं का मकान शीध्र पा सकते है।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है।

जो हितग्राही वर्ष 2022-23 में आवास हेतु निगम के आवास शाखा में आवेदन जमा किये है|

और जिन हितग्राहियो का नाम पात्र सूची में है। वे शासन के नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर 10 जनवरी 2025 को होने वाले लाटरी में शामिल होकर अपना स्वयं का मकान पा सकते है।

इस संबंध में आज निगम के सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने हितग्राहियो,

निर्माणकर्ता एजेंसी एवं ऋण प्रदान करने वाले बैंको के अधिकारियो की बैठक लेकर उन्हे पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किये।

आज की बैठक में 50 से 90 प्रतिशत राशि जमा करने वाले हितग्राही उपस्थित हुए थे।

जिन्हे आयुक्त द्वारा समझाया गया कि जो राशि प्रतिमाह आप मकान किराये के रूप में जमा कर रहे है।

पूरा पैसा जमा कर देने के बाद मकान प्रदाय कर दिया जायेगा। इसके लिए बैंको से घटते क्रम में ऋण प्रदान किया जा रहा है।

बिना किसी विशेष पत्राचार किये, दोनो पक्षों के बीच बात-चीत, अनुबंध आदि करवाया गया।

कल दोपहर को 2 बजे से निगम सभागार में 40 से 60 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हितग्राहियो की बैठक होगी। वह भी आकर अपने अनुसार लोन लेकर मकान प्राप्त कर सकते है।

जो व्यक्ति पूरा पैसा जमा कर देगा, उसे आबंटित मकान का कब्जा पत्र एवं मकान की चाबी 14 जनवरी को प्रदान कर दी जायेगी।

यह सुविधा सभी हितग्राहियो के लिए उपलब्ध है।

बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, प्रभारी योजना अधिकारी विद्यायाधर देवांगन,

निर्माणाधीन एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जो भी मकान संबंधी हितग्राहियो द्वारा समस्या बताई गई|

उसे निराकरण करने के लिए आयुक्त ने एजेंसी को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button