ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑक्सीजन जोन सिविल लाइन में 1 करोड़ के विकास कार्य का शुभारंभ

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 सिविल लाइन में एस.पी. बंगला से लेकर वन विभाग कार्यालय तक सड़क निर्माण एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य का भूमिपूजन आज महापौर  अलका बाघमार द्वारा किया गया।

15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,एमआईसी सदस्यगण, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,लीना दिनेश  देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, पार्षद  बबिता गुड्डू यादव, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुलशन साहू, मनोज सोनी, लोकेश्वरी ठाकुर, युवराज कुंजाम, जितेंद्र ताम्रकर, मनीष कोठारी,गुड्डू यादव,हरीश चौहान, सहित कार्यपालन अभियंता एवं उपअभियंता हरिशंकर साहू तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

महापौर  बाघमार ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सुबह-शाम वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं।ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं पेवर ब्लॉक कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उनकी निगरानी में ही कराया जाए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

महापौर ने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे दुर्ग शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button