ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

CGPSC फर्जीवाड़ा: CBI कोर्ट ने मीशा कोशले और दीपा आदिल की जमानत मंजूर की

रायपुर : रायपुर में CGPSC फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मीशा कोशले और दीपा आदिल को CBI कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। बचाव पक्ष ने दलील दी कि इसी मामले में अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है, इसलिए इन दोनों को भी राहत मिलनी चाहिए।

कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद मीशा और दीपा को जमानत मंजूर कर दी। बता दें कि दोनों मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी की बहू और भतीजी हैं।

कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने इसी घोटाले के चार अन्य आरोपियों – नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार – को जमानत दी थी। ये सभी कई महीनों तक रायपुर जेल में बंद रहे।

हालांकि, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

यह मामला प्रदेश में CGPSC परीक्षा घोटाले की लंबी जांच और अदालत की कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवारजनों की संलिप्तता सामने आई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button