ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल ने भरा चुनावी जोश, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

दुर्ग: दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

राजीव भवन में आयोजित इस सम्मेलन में बघेल ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं को चुनाव संचालन के निर्देश भी दिए और चुनावी अभियान को तेज करने की अपील की।

सभा में बघेल ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर कहा कि कांग्रेस ने हर वार्ड में योग्य प्रत्याशी को टिकट दिया है और अब सभी का यह कर्तव्य बनता है कि वे महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के गद्दारों और बागियों से सावधान रहने की नसीहत दी और उनसे अपील की कि जो कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन दाखिल कर चुके हैं, वे अपना नामांकन वापस लें। साथ ही, उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए टीम बनाने और तेजी से काम करने की दिशा में निर्देश दिए।

भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले डर गई थी और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव पूरी ताकत से लड़ रही है और छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

सभा में उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर हमला बोला, खासकर महतारी वंदन योजना को लेकर, जिसमें महिलाओं को लाभ मिलने में समस्याएं आ रही हैं। बघेल ने कहा कि यदि कांग्रेस इस चुनाव में जीत हासिल करती है तो महिलाओं को पूरी तरह से महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा और खाद्यान्न में किसी भी तरह की कटौती नहीं होने दी जाएगी।

इस सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू, अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button