ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

घर में चोरी, ताला तोड़कर की लाखों की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

दुर्ग: दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चुरा ली।

शिकायत के अनुसार, लक्ष्मी नाथ निर्मल नामक सेवानिवृत व्यक्ति ने 23 जनवरी को अपने पोते की तबीयत खराब होने पर परिवार सहित घर में ताला लगाकर बेटे के घर गए थे। जब वे वापस लौटे, तो पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

घर आकर देखा तो चोर ने दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़कर भीतर रखा सारा सामान चोरी कर लिया था। चोरी किए गए सामान में सोने का कंगन (एक जोड़), मंगलसूत्र (दो नग), लॉकेट (तीन नग), झुमका (एक जोड़ी), चैन, अंगूठी, बच्चों का लॉकेट (दो नग), कान की बालियां (दो नग), चांदी के सिक्के (8), बिछिया (दो जोड़ी), बच्चों की पायल (एक जोड़ी) और 17,300 रुपये की नगदी शामिल थे।

प्रार्थी की शिकायत के बाद उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button