ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

चाकू से प्राण घातक हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग | मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल टहलने निकले युवक पर धारदार चाकू से वार कर कर प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को मोहन नगर थाना पुलिस ने खैरागढ़ से गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हर्ष यादव 19 वर्ष निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 296, 109(1),3 (5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर दुर्गा चौक वार्ड नंबर 10 निवासी निखिल अग्रवाल 29 वर्ष 3 नवंबर की रात लगभग 8:30 बजे बुद्ध विहार के पास पैदल टहल रहा था।

इस दौरान नई एक्टिवा वाहन में सवार दो अज्ञात लड़के उसके पास आए और बिना किसी कारण के बहस करने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे पर चाकू से वार किया तथा एक अन्य लड़के ने बांस के डंडे से मारपीट कर।

इससे निखिल के पेट, छाती, गले कंधे आदि में चोटे आई थी उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। मारपीट करने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले थे।

इस मामले में पुलिस ने चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी हर्ष यादव को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button