ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग के इंदिरा मार्केट की दुकान में भीषण आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 

दुर्ग | इंदिरा मार्केट दुर्ग में सोमवार रात करीब 10 बजे एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर समय रहते पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बहादुरी से आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा मार्केट स्थित लेदर टच नामक दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर दल ने तेजी और सूझबूझ से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

अग्निशमन दल की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया और उसकी चपेट में आने से अन्य दुकानें बच गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अग्निशमन दल में दल प्रभारी शरत मेश्राम तथा फायरमैन धर्मेंद्र बनजारे, मोहन राव, रूपेन्द्र, डीवहार और खेमराज ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।

स्थानीय व्यापारियों ने अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और प्रशासन से अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button