ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बिलासपुर

बिलासपुर में फ्लाइट में बम की धमकी: प्रशासन और पुलिस में मचा हड़कंप

बिलासपुर|  बिलासपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हंगामा मचा जब बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैली। इस अफवाह के चलते एयरपोर्ट पर दहशत का माहौल बन गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा और सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की।

यात्रियों में अफरातफरी मची, सुरक्षा के लिहाज से सभी को तुरंत फ्लाइट से उतारा गया। कलेक्टर, एसपी और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बम स्क्वाड ने पूरी फ्लाइट की गहन जांच की। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा विभागों की टीमों ने भी मोर्चा संभाल लिया। बम की जांच के बाद फ्लाइट को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और फ्लाइट रवाना कर दी गई, लेकिन यात्री अभी भी दहशत में नजर आए।

हालांकि जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वही आगे की जांच चल रही है और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button