ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

मेयर बाघमार ने सफाई के मौके पर नाले के पास खड़े होकर बेहतर सफाई के निर्देश दिए

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 1 से लेकर 8 जून तक 60 वार्डो में महापौर महा-सफाई अभियान आज महापौर अलका बाघमार ने प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर के वार्ड क्र. 43 के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया और विभिन्न नालियों पर ढके स्लैप अतिक्रमणों को हटाकर बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने व नाला-नालियों का बहाव व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर ने साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अमला सफाई कामगार को जोरदार फटकार लगाई।महापौर ने नाली व सड़क पर अतिक्रमण करने व सड़क और नाली के ऊपर बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल फैलाने वाले लोगो को हटवाने की बात कही।

महापौर ने कहा कि सड़क किनारे ओर नालियों के ऊपर अवैध निर्माण अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।महासफाई अभियान के निरीक्षण के मौके पर महापौर अलका बाघमार ने नाले के पास खड़े होकर बेहतर सफाई के निर्देश दिए।

इस पर महापौर ने संबंधित मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नाला/नालियों की सफाई से पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटवाएं।

महापौर महा-सफाई अभियान महापौर अलका बाघमार की अगुवाई में एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,वार्ड पार्षद दीपक साहू,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता प्रेरणा दुबे, बोरसी मंडल-अध्यक्ष कौशल साहू, सुरेश भारती, रामलाल भट्ट, देवानंद वर्मा,साकेत यादव,राजीव अग्रवाल सहित नगर निगम दस्ता सुबह 6,30 बजे स्थल पर पहुंचा।

वार्ड क्रमांक 43 सहगल ऑटो से लगे नालों की सफाई कार्यो को ओर भी बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। महापौर ने दीपक टेंट हाउस से लेकर कुर्मी भवन होते हुए ओल्ड आदर्श नगर नाला सफाई निरीक्षण के साथ मुक्त नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया/

 

महापौर अलका बाघमार ने कमिश्नर सुमित अग्रवाल को श्री शिवम् और  गुरुद्वारा के बगल का नाला चौड़ीकरण का प्रस्ताव सिटी डबलबमेंट प्लान में बनाने निर्देशित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button