ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर *परंपरागत सदभावना का 76 वॉ हॉकी मैच

दुर्ग | 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घोषणा होने पर सन् 1950 की संध्या नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दुर्ग की जनता और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेला गया था।

उक्त जानकारी देते हुए खेल समिति के सचिव एडवोकेट  अमर चोपड़ा ने बताया कि परम्परा को कायम रखते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक 1950 से चली आ रही परंपरा के निरंतर जारी रखने में रूचि लेकर 76वॉ हॉकी मैच 26 जनवरी 2025 को प्रथम बटालियन कातुलबोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया है।

कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी तथा खेल समिति के सचिव  अमर चोपड़ा द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील नगरवासियों से की गई है।

चोपड़ा के अनुसार दुर्ग जिला ही भारत वर्ष में एकमात्र जिला है जो इस तरह के सद्भावना मैच को जारी रखे हुये है। कलेक्टर एकादश के खिलाड़ी वर्तमान समय में व्यस्त होने के बाद भी परंपरा को जारी रखने में कटिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button