ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

ग्लादेशी मामले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | थाना मोहन नगर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नंबर 16 जयंती नगर दुर्ग में शशी उपाध्याय के मकान में दो बांग्लादेश की लड़कियां अवैध रूप से आकर रुकी हुई है सूचना पर तसदीक रेड एवं वैधानिक कार्रवाई किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 318(4),319(2), 336(3),3(5) बीएनएस 2023 एवं विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 एवं पासपोर्ट भारत में प्रवेश अधिनियम 1920 की धारा 3 एवं पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 एवं जोड़ने धारा 249(3),61(ख) बीएनएस 2023 का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

मामले में दो बांग्लादेशी आरोपियां 01. सपना मंडल उर्फ सपना नूर उर्फ सपना शर्मा पति अभय शर्मा उम्र 31 वर्ष पता बाघा जोतिन जाधवपुर पश्चिम बंगाल जोबरहाट दिनाजपुर बांग्लादेश हाल शशी उपाध्याय का मकान जयंती नगर दुर्ग 02. रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम पिता जेर मोहम्मद उम्र 27 वर्ष पिता आसनसोल लखीमपुर पश्चिम बंगाल स्थाई पता जोबरहाट दिनाजपुर बांग्लादेश हाल पता शशि उपाध्याय का मकान जयंती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर को दिनांक 24/05/2025 के 16:50 एवं 17:00 बजे क्रमशः गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जो केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध है।

मामले सदर में आज दिनांक को उक्त मामले में शामिल आरोपी अभय कुमार शर्मा एवं शशि उपाध्याय के अपने अपने सकूनत भिलाई 03 चरोदा एवं जयंती नगर दुर्ग में होने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश दी गई जो उक्त आरोपीगण अपने-अपने पर उपस्थित मिले जिन्हें लेकर थाना आए बाद पूछताछ किया गया जो मामले में जुर्म घटित करना स्वीकार किया बाद आरोपीगण से पूछताछ कर कथन लिया गया |

जिनके विरुद्ध मामले में सम्मिलित होकर अपराध घटित करना साक्ष्य सबूत पाए जाने से आरोपी 01 अभय कुमार शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 30 वर्ष पता डोंगरे कॉलोनी सत्संग मंदिर के पीछे भिलाई 03 चरोदा स्थाई पता नौदर थाना मोहरगंज जिला चंदौली उत्तर प्रदेश एवं 02 शशि उपाध्याय पति सतीश उपाध्याय उम्र 63 वर्ष तथा वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर दुर्ग को दिनांक 29/05/2025 के समय 12:05 बजे एवं 12:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button