ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
Uncategorized

भिलाई में दोस्त पर कटर से हमला, पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशन

भिलाई  | भिलाई में थप्पड़ के बदले युवक पर कटर से हमला करने के मामले में छावनी पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया है। थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर दोनों आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने कटर भी जब्त कर लिया है। इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए दिखे।

गुरुवार को आरोपी रवि ने अपने दोस्त अनिकेत की पीठ पर कटर से वार कर दिया था। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है। वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था।

इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापति भी वहां आ गया। वो भी गेम खेलने लगा। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया। रवि मारखाने के बाद वहां से तो चला गया। इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के वहां आया।

आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल से बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया। कटर इतना तेज था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला। वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है।

सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे। छावनी पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की हालत स्थित बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button