ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की बिक्री करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.200 किलो ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 12,000 रुपये बताई जा रही है, और 2500 रुपये की बिक्री रकम बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध नशे के व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में, 27 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैम्प-1, वृंदा नगर, दशहरा मैदान के पास एक व्यक्ति और एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति विशाल सिंह (27 वर्ष) और आरोपी महिला पूजा कौर (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

आरोपी विशाल के कब्जे से 41 कागज की पुड़ियों में 190 ग्राम गांजा और खुले गांजे के रूप में 560 ग्राम गांजा, साथ ही 1500 रुपये की बिक्री रकम बरामद की गई। आरोपी महिला पूजा कौर के पास से 100 ग्राम गांजा कागज की पुड़ियों में और 350 ग्राम खुला गांजा, तथा 1000 रुपये की बिक्री रकम बरामद की गई।

पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि वह पिछले 6 महीने से गांजा बेच रहा है और उसकी बहन पूजा कौर ही उसे पुड़ियों में गांजा देती थी। पूजा कौर ने भी खुलासा किया कि उसने 1 सप्ताह पूर्व 2 किलो गांजा 20,000 रुपये में खरीदा था।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button