ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी

दुर्ग |  सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीयो का बिदाई समारोह 31 दिसम्बर 2025 मंगलवार को आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक शिक्षिका विश्वमोहनी देवांगन,सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश श्रीवास्तव और सफाई कामगार श्रीमति मुखिया बाई के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते है अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक, पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके शानदार करियर और नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई दी है।योगदान की सराहना: उन्होंने कर्मचारियों के वर्षों के समर्पण,

सभापति श्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है, उनके योगदान की सराहना की है और उन्हें भविष्य के लिए सुख, स्वास्थ्य और खुशियों से भरी नई पारी की शुभकामनाएँ दी हैं,जिसमें उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा, देव नारायण चंद्राकर,मनीष साहू,लीलाधर पाल,नीलेश अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद गुलशन साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,सुरेश केवलानी,विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,करण यादव,अपर्णा मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा,गौतम साहू, सहित अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।अंत में स्वायत्तशासी संघ के महामंत्री अनिल सिंह व स्वायत्तशासी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button