ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़सूरजपुर

2 माह से भूखे स्वास्थ्य योद्धा मुख्य मंत्री का आश्वासन कागज पर 25 कर्मचारी अब भी बेरोजगार*

संवाददाता, सौरभ साहू

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के 16,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला हैं। इस स्थिति ने कर्मचारियों को गंभीर सामाजिक-आर्थिक संकट में धकेल दिया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, किराया/बैंक किस्त भुगतान तथा दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना अत्यंत कठिन हो गया है, जिससे कर्मचारियों में मानसिक तनाव और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है।

आंदोलन समाप्ति के बाद बनी सहमति, फिर भी बहाली अटकी:

  • मुख्मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन का आज तक पालन नहीं
  • एनएचएम कर्मचारियों के हालिया आंदोलन के दौरान कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया था।
  • मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था।
  • इस दौरान बर्खास्त कर्मचारियों की नि:शर्त बहाली का स्पष्ट एवं सार्वजनिक आश्वासन दिया गया था।
  • यह विषय कैबिनेट बैठक में पुरा करने की बात पर सहमति बनी थी किंतु—दो माह से अधिक समय बीत चुका है,
  • इस दौरान तीन कैबिनेट बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं,
  • इसके बावजूद आज तक बहाली आदेश जारी नहीं किए गए।

यह स्थिति प्रभावित कर्मचारियों सहित पूरे एनएचएम कार्मिकों में गहरी निराशा और आक्रोश की भावना को जन्म दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन सरकार से सकारात्मक चर्चा एवं विश्वास और सद्भावना के साथ समाप्त किया गया था, किंतु आश्वासन पूरा न होना अत्यंत खेदजनक एवं कर्मचारियों के हितों के विपरीत है।

वर्तमान में कर्मचारियों की प्रमुख माँगें :

  • दो माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।
  • आंदोलन के दौरान सेवा से पृथक किए गए सभी कर्मचारियों की तत्काल बहाली किया जाएँ।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि राज्य भर के 16000हजार एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी इन मांगों को लेकर अपने-अपने जिलों में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप रहे हैं तथा समस्याओं से शासन को अवगत करा रहे हैं।

आज एनएचएम संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल के नेतृत्व मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौपकर जल्द वेतन  भुगतान एवं 5% अतिरिक्त  वेतन वृद्धि भुगतान करने का मांग किया गया.।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button