ब्रेकिंग
उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार
दुर्ग

कमिश्नर ने किया एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण, कचरों के निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने दिए निर्देश

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा सफाई कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट लेने शहर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार सुबह नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने सफाई कार्याें का जायजा लेने के लिए एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया एवं कचरों के निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने दिए निर्देश।

उन्होंने रायपुर नाका जीरो वेस्ट सेंटर में साफ सफाई एवं डोर टू डोर कलेक्शन की जानकारी लेते हुए सफाई व्यवस्थित करने कहा। कमिश्नर ने कसारीडीह समेत सभी वार्डो में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था और आमजन से स्वच्छता बनाए रखने और आस-पास सी एन डी वेस्ट को हटाने के निर्देश

ओर सुपर वाइजरो से कमचारियों की हाजिरी निष्ठा चेक कर सुबह 6.30 बजे सभी को काम में लगाए ओर 2 बजे सेकंड हाजिरी ले उसमें गलत पाए जाने पर कड़ी करवाई की जाएगी।उन्होंने निगम क्षेत्र के जोन क्षेत्र का दौरा किया और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की।

इस दौरान सफाई कर्मी मौके पर उपस्थित रहने व समय पर वार्डो में पहुँचकर बेहतर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सुबह समय पर नही आने वाले सफाई कर्मियों का अनुपस्थित दर्ज कराया जाएगा।

निगम कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर व संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही कर्मियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।कमिश्रर ने लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील भी की।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य से उत्सर्जित होने वाला मलवा ना केवल शहर की सुंदरता को ही धूमिल नही कर रहा है, बल्कि इससे बढने वाला प्रदूषण शहर निवासियों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा है।

सी एंड डी वेस्ट के लिए नागरिको से कहा सड़क किनारे या नाली के ऊपर पर बिल्डिंग मटेरियल न रखें,ताकि शहर वासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करने की अपील भी की गई।

कमिश्नर ने संबंधित निर्माण के अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाते हुए नियम अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,कुणाल व राहुल मोजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button