ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में 20 लाख की लागत किया डामरीकरण कार्य का भूमिजन.

दुर्ग/ 5 फरवरी।नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गया नगर वार्ड क्रमांक 4 में पुरुषोत्तम किराना स्टोर से लेकर धनकर किराना स्टोर तक गली नंबर 6 में लगभग 20 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का दुर्ग नगर निगम के महापौर  अलका बाघमार ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर वार्ड पार्षद एवं जल कार्य विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर ज्ञानेश्वर ताम्रकार काशीराम कोसरे लीलाधर पाल सहित वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे उक्त सड़क कई साल पहले बनी थी और जर्जर अवस्था में थी इसके लिए वार्ड पार्षद  लीना दिनेश देवांगन सहित स्थानीय वासियों ने डामरीकरण की मांग की थी।

जिसे पूरा करते हुए आज महापौर अलका बाघमार करने उपस्थित लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए वह उनके परिषद कटिबद्ध है सड़क नाली बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधा उनकी प्राथमिकता में है।

आज डामरीकरण के पश्चात आगे और भी अनेक कार्य होंगे वे जानती यहां लो प्रेशर के कारण गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या ज्यादा होती इसके लिए  इस वार्ड की पार्षद  लीना दिनेश देवांगन की मांग पर उच्च क्षमता की पानी टंकी निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है जो जल्द प्रारंभ होगा उन्होंने वार्ड जनता को जागरूक व वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन को एक  सक्रिय पार्षद बताते हुए कहा कि  विकास के लिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं वे अपने वार्ड के विकास के साथ-साथ शहर के विकास में भी अपनी योगदान देती है इसलिए आने वाली दिनों में और विकास कार्य तेजी से होंगे इस अवसर पर वार्ड पार्षद  लीना दिनेश देवांगन की नेतृत्व में महापौर के आगमन पर आरती उतार कर व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा जनता की मांग पूरी करने पर आभार प्रकट किया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर बूथ अध्यक्ष उत्तम साहू मंजूषा तिवारी अमरिका निर्मलकर सरस्वती शर्मा सुनीता देवांगन, नंद कसेर,राधा चंद्राकर,कांति बाई गुप्ता,हीरा बाई चंद्राकर, तीजन बाई,रीना जैन भूपत साहू श्यामा बाई ईश्वरी यादव मीना ठाकुर भुवन साहू रोहिणी मानिकपुरी पवन देवांगन चुन्नी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button