ब्रेकिंग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क...
दुर्ग

“नई तालीम के तहत चित्रकला कार्यशाला संपन्न: छात्र-छात्राओं ने सीखी कला की बारीकियां

दुर्ग. सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग में दिनांक 02 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला नई तालीम एक कार्यात्मक अनुभव विषय के अंतर्गत आयोजित की गई।

इसके द्वारा छात्रों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। यह चित्रकला सम्पूर्ण राम चरित्र मानस पर आधारित रखी गई।

जिसमें मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षिका अश्विनी करंबे (एस.एस.एम कला एकादमी की निर्देशिका) रही।

प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह ने बताया कि प्रथम दिवस में उनके द्वारा चित्रकला संबंधी आधारभूत जानकारी दी गई।

द्वितीय दिवस में बारीकियों को समझाया गया तथा आकृति निर्माण संबंधी जानकारी दी गई एवं प्रकरण चयन में सहयोग किया गया।

तृतीय दिवस में कार्य सम्पूर्ण किया गया। छात्राध्यापकों ने रुचिपूर्वक सहभागिता दी एवं उत्साह के साथ कार्य को पूर्ण किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी प्राचीन संस्कृति से छात्रों को परिचित कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 90% छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षिका अश्वनी करंबे ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण राम चरित्र मानस पर आधारित विषय पर चित्रकला करने विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया |

जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार तरीके से ब्रश के सहारे अपनी कला को उभारे हैं।

उपर्युक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राध्यापक अर्चना तिवारी एवं क्रीडाधिकारी  अर्चना षडंगी के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाकांती सिंह एवं अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी के द्वारा कार्यक्रम की सरहाना की गई,

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सक्रीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button