ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण शुरू

दुर्ग । कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता  संजीव ब्रिजपुरिया ने जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के कार्यों का जायजा लिया और एजेंसी को कार्य को तेजी से करते हुए|

तकनीकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता  ब्रिजपुरिया ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों को नल कनेक्शन प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा। मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा।

इस योजना के पूरा होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता  उत्कर्ष उमेश पांडेय, सहायक अभियंता  प्रकाश सिंह ठाकुर, उपभियंता  कल्पना पोया और टीपीआई एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button