ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

विख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंगला राय ने वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

रायपुर | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आज कृषि महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में ‘डॉ. मंगला राय से संवाद’ नामक एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं विख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ मंगला राय ने वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्वों से रूबरू कराना तथा उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त करना था।

डॉ. राय ने संवाद के दौरान कृषि अनुसंधान, नवाचार, और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेती-किसानी को विज्ञान आधारित दृष्टिकोण से समझें और उन्नत तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग करें। उनके प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, वरिष्ठ अधिकारीगण, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित रूप से किया गया एवं अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ रॉय ने अपने प्रवास के दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा भी लिया और प्रसन्नता ज़ाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button