ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई एक बार फिर बड़े परिणाम के साथ सामने आई है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के फरार मुख्य आरोपी शाहिद अहमद (36 वर्ष), निवासी यशोधरा नगर, संगम चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह वही मामला है, जिसमें 3 क्विंटल 88 किलोग्राम गांजा व करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपए का कुल माल पिछले वर्ष जप्त किया गया था।

कैसे खुला था पूरा रैकेट

7 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर वाहन NL01-AH-9524 में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कुम्हारी टोल प्लाजा में दुर्ग पुलिस ने नाकाबंदी की और कंटेनर को रोककर जांच की।

वाहन चालक उमेश यादव (46 वर्ष), निवासी मधुबनी बिहार से पूछताछ में पता चला कि कंटेनर में आमतल्ला, कोलकाता से माल लेकर वह गुजरात जा रहा था। रास्ते में ओडिशा के देवघर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारकोड़ में परिचित राहुल मिला, जिसने कंटेनर से नट निकालकर गेट खोल 13 बोरी गांजा भरवाया और नागपुर में शाहिद नामक व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने के लिए कहा। प्रति बोरी 5000 रुपये देने की डील तय हुई थी। आरोपी ने पहले भी एक खेप नागपुर में शाहिद को पहुंचाने की बात कबूल की थी।

पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किए थे तीन आरोपी

इस कार्रवाई में पहले चरण में पुलिस ने

  • उमेश यादव,
  • मुस्ताक अहमद,
  • फैयाज अंसारी

को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पूरे 3 क्विंटल 88 किलो गांजा, 25 लाख का कंटेनर वाहन और 51 लाख का माल सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया था।

मुख्य आरोपी शाहिद अहमद घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

फरार आरोपी को ऐसे दबोचा गया

तकनीकी विश्लेषण और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी शाहिद अहमद नागपुर के यशोधरा नगर, संगम चौक क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला दर्ज

अपराध क्रमांक 172/2025,
धारा 20(B)iiC, 25, 27(a) NDPS Act,
थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उनकी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button