ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
दुर्ग

रोजगार दिवस के अवसर पर जल सरंक्षण, पीएम आवास, हितग्राही मूलक कार्याे की दी गई जानकारी

दुर्ग| कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे के मार्गदशन में जिले में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

रोजगार दिवस में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्याे की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया और योजना के महत्व की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत सामुदायिक कार्यों, हितग्राही मूलक कार्यों एवं प्रधान मंत्री आवास योजना से भी अवगत कराया गया।

ग्रामीणों, कृषकों, मनरेगा जॉबकार्डधारी परिवारों को भू-जल को रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने के बारे में किए जाने वाले कार्यों को लेकर प्रोत्साहित किया गया।

तालाब, डबरी, कुआं के अलावा जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जल निकायों के कायाकल्प एवं जीर्णाेद्धार के सकारात्मक प्रभावों को भी बताया गया।

ब्लॉक पाटन के ग्राम पंचायत मानिकचौरी, महकाखुर्द, ब्लाक दुर्ग के चंगोरी, विनायकपुर, करगाडीह रिसामा एवं ब्लॉक धमधा के नवागांव स, बिरोदा, लिटिया, पोटिया (एस) खजरी में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button