ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए रवाना

 दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं के सेवार्थ सोमवार की शाम सारनाथ एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं का यह जत्था परिषद के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के नेतृत्व में दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ है।

कार्यकर्ताओं को विदाई देने बड़ी संख्या में धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिससे रेलवे स्टेशन जय श्रीराम और जय महाकाल के जयघोष से गूंजयमान रहा।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं के सेवार्थ भव्य पंडाल लगाया गया है।

श्रद्धालुओं के सेवार्थ परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिले समेत  पूरे छत्तीसगढ़ में घर-घर जाकर 16 लाख की दान राशि व सामग्री एकत्रित की गई है।

उक्त दान राशि व सामग्री  श्रद्धालुओं के सेवार्थ पंडाल में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौपी जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के साथ निधि कुमार, सपन बहाल, डॉ. नीरज शर्मा, साई कृष्णन व अन्य पदाधिकारी प्रयागराज रवाना हुए हैं।

उन्हें विदाई देने रेलवे स्टेशन में अधिवक्ता संतोष यदु , धीरेंद्र बघेल, अजय सुरपाम के अलावा अन्य धार्मिक संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button