ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन: शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले प्राचार्य निलंबित

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य आर.बी. निराला को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय में महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार की शिकायतों के बाद की गई है।

सरगुजा संभाग के कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र ने इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किया। जशपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा की गई जांच में निराला का आचरण महिलाओं के प्रति अपमानजनक पाया गया, जिसमें उनके द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी शामिल हैं।

आर.बी. निराला का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर होगा, और इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलने की पात्रता होगी।

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और अनुशासन को बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button