ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
छत्तीसगढ़

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के प्रमुख होटल कारोबारियों में से एक विजय अग्रवाल, जो होटल सागर इंटरनेशनल दुर्ग के मालिक हैं, उनके विभिन्न ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम तीन वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 6:00 बजे विजय अग्रवाल के दुर्ग स्थित बंगले और अन्य ठिकानों पर पहुँची। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है।

ईडी की टीम के साथ CRPF के जवानों की तैनाती की गई है, जिससे मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी बनी हुई है। इस छापेमारी के पीछे किस मामले की जांच हो रही है, इसका आधिकारिक खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह छापेमारी किस आर्थिक अनियमितता या मामले से जुड़ी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो कार्रवाई किसी वित्तीय लेनदेन या कथित हवाला नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।

ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और कारोबारी के बैंक खाते, प्रॉपर्टी व अन्य निवेशों को खंगाला जा रहा है। होटल सागर इंटरनेशनल, दुर्ग का एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक ठिकाना माना जाता है, और इसके मालिक पर ईडी की यह कार्रवाई व्यापार जगत में चर्चा का विषय बन गई है।

ED द्वारा जारी कोई आधिकारिक प्रेस बयान अब तक सामने नहीं आया है। जैसे ही कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, हम आपको अपडेट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button