ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत हेलमेट अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु भिलाई में यातायात पुलिस की बाइक रैली — सेंट्रल एवेन्यू रोड घोषित हुआ “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन

भिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत भिलाई में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-6 से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल हुए।

इस पहल का उद्देश्य आमजन में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना और यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाना था। रैली के दौरान अधिकारियों और जवानों ने पोस्टर, बैनर और घोषणाओं के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि “हेलमेट सुरक्षा नहीं, जीवन का अभिन्न हिस्सा है।”

कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल एवेन्यू रोड को “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन” घोषित किया गया। यह मार्ग शहर के प्रमुख ग्रे स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को जोड़ता है, जहां पहले सड़क हादसों की घटनाएं अधिक होती थीं। इस क्षेत्र में अब बिना हेलमेट चालकों के विरुद्ध निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने इस सड़क को एक रोड सेफ्टी केस स्टडी मॉडल के रूप में विकसित किया है, जिससे यह प्रदर्शित किया जा सके कि इंजीनियरिंग (Engineering) और एन्फोर्समेंट (Enforcement) के समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन और नगर निगम भिलाई के सहयोग से सेंट्रल एवेन्यू रोड पर ट्रैफिक सिग्नल, निगरानी कैमरे, रोटरी और हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन प्रयासों से सड़क सुरक्षा अवसंरचना मजबूत हुई है और दुर्घटनाओं में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है।

  • सुधार के आँकड़े:
    वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) में सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी दर्ज की गई —
  • सेक्टर-1 मुर्गा चौक और रेल चौक अब दुर्घटनामुक्त हो चुके हैं।
  • 25 मिलियन चौक में दुर्घटनाओं में 80% की कमी,
  • सेक्टर-9 चौक पर 67% की कमी,
  • जबकि अन्य चौकों पर भी पूर्ण नियंत्रण या सुधार दर्ज किया गया है।

इन परिणामों ने यह साबित किया है कि सड़क इंजीनियरिंग सुधार, निरंतर पुलिस कार्रवाई और नागरिक सहभागिता के संयुक्त प्रयास से दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है।

जनअपील:
यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट सदैव पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

“सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी भी आपकी — हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button