ब्रेकिंग
महापौर ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट... सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती
छत्तीसगढ़दुर्ग

नगर निगम दुर्ग में चार कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुआ प्रमोशन,

दुर्ग/ 10 जुलाई/ नगर पालिक निगम दुर्ग में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर चार कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में नीलू तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, रेखा कुर्रे एवं तपन यादव शामिल हैं। इन कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-6 (25300-80500) का लाभ प्राप्त होगा।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों एवं संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों में पारित निर्णयों के अधीन रहेगी।

पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें तथा निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button