ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

खेलों से सजी हाईकोर्ट की रजत जयंती, कर्मचारियों ने दिखाया दम

रायपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत 20 एवं 21 सितम्बर को स्टाफ क्लब हाउस में कर्मचारियों हेतु खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया। महोत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें महिला और पुरुष वर्ग के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले शामिल रहे।

प्रतियोगिता में बैडमिंटन (पुरुष सिंगल्स) में योगेश कुमार यादव विजेता एवं प्रकाश कुमार उपविजेता बने। महिला सिंगल्स में यामिनी पाटनवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लिलि सिंह राजपूत उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस (पुरुष) में उमेश कुमार साहू और (महिला) में अंजना सेन विजेता रहे। शतरंज (पुरुष) में किशन कुमार मरकाम तथा (महिला) में रितू सिंह ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। कैरम (पुरुष) में विक्रम सिंह चौहान और (महिला) में ज्योति साहू विजेता बने।

समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में हंसी, उल्लास एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ ही तनाव मुक्ति और मानसिक ताजगी का महत्वपूर्ण साधन हैं।

उल्लेखनीय है कि रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में पूर्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता और न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जा चुका है।

इस अवसर पर न्यायाधीशगण  रजनी दूबे,  नरेन्द्र कुमार व्यास,  नरेश कुमार चन्द्रवंशी,  राकेश मोहन पाण्डेय,  रविन्द्र कुमार अग्रवाल,  अरविन्द वर्मा एवं  विभू दत्त गुरू सहित रजिस्ट्रार जनरल, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button