ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़रायपुर

होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: विष्णु देव साय आज शाम बिरगांव नगर निगम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में होली का उत्साह पहले से ज्यादा है, क्योंकि राज्य सरकार ने किसानों के खातों में धान उपार्जन के अंतर की राशि अंतरित की है। इससे किसानों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है और त्यौहार की रौनक भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि से ही राज्य का विकास संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में शांति, विकास और खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है।

समारोह में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक मंडली द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों का भी आयोजन किया गया, जिसका मुख्यमंत्री ने आनंद लिया। साथ ही अनुज शर्मा की प्रस्तुति पर लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी दिखाई। मुख्यमंत्री ने पिचकारी चलाकर रंगों की बौछार की और लोगों के साथ होली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, योगेश साहू, लोकेश कावड़िया, राजीव अग्रवाल, विकास मरकाम, अंजय शुक्ला, शंशाक शर्मा, नंदे साहू, मिर्जा एजाज बेग सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button