ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़भिलाई

ठंड ने फिर दी दस्तक! छत्तीसगढ़ में रात का पारा 2 डिग्री गिरा, मौसम हुआ शीतल

भिलाई। दुर्ग ज़िले में तापमान लगातार गिर रहा है और सर्दी का असर अब साफ महसूस होने लगा है। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके बावजूद गुरुवार को दुर्ग राज्य में सबसे गर्म जिला रहा।

बुधवार के मुकाबले दिन का तापमान लगभग एक डिग्री बढ़ा है, क्योंकि पिछले दिन यह करीब 29 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम पारा और 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। अनुमान है कि मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रात का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है, जिसके कारण ठंड अचानक बढ़ती महसूस हो रही है। अगले तीन दिनों के लिए दुर्ग ज़िले में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा–हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button