ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं अमित बघेल; परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उनके संभावित सरेंडर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और जवानों की बड़ी तैनाती की गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित बघेल पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे और आपत्तिजनक बयान मामले में उनके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना होगा और जिन राज्यों में उनके खिलाफ केस हैं, वहां की कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में कोई विशेष राहत नहीं दी जाएगी।

अमित बघेल पर देश के 12 राज्यों में केस दर्ज हैं और वे करीब एक महीने से अधिक समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सभी केसों की संयुक्त सुनवाई की मांग की थी, लेकिन इसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, “पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी, आप इस दौरान देश में यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button