ब्रेकिंग
किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा,
मनोरंजन

‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना के अभिनय पर फिदा हुए विजय देवरकोंडा

मुंबई: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई भाषाओं में बनी यह फिल्म एक जटिल और टॉक्सिक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ की।

विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “मुझे पता है उन्होंने कुछ बेहद खास बनाया है — कुछ ऐसा जो दिल को छू जाएगा और जिसे समझने में वक्त लगेगा। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है और मैं पर्दे पर इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।”

विजय के इस संदेश पर रश्मिका मंदाना ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, “आपके शब्द मेरे लिए बेहद मायने रखते हैं। इतनी सच्ची बातों को स्वीकार करना आसान नहीं, लेकिन आपकी बातें मेरे दिल को छू गईं। यह फिल्म धीरे-धीरे असर करने वाली कहानी है, जो लंबे समय तक याद रहेगी।” रश्मिका ने अपने पोस्ट में चार बार हार्ट इमोजी जोड़कर विजय के प्रति आभार जताया।

यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बीते एक साल से दोनों सितारों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा न केवल डेट कर रहे हैं बल्कि उनकी सगाई भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर पैलेस, राजस्थान में होने की संभावना जताई जा रही है।

रश्मिका और विजय इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, और दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button